Mere Bhole Bhandari
ॐ नमः शिवाय
एक बार भोले भक्तों की कांवड़ लाकर देखो,
गंगा जल में शिव लिंग लो स्नान करा कर देखो,
एक बार भोले भक्तों की कांवड़ लाकर देखो,
गंगा जल में शिव लिंग लो स्नान करा कर देखो,
भोले भर देंगे झोली हो जायेगा बेड़ा पार,
ऐसे भोले भंडारी जिनकी महिमा अपरम्पार,
जिनकी महिमा अपरम्पार,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी।
सब देवों में देव निराले मेरे ओ गडीदानी,
एक पल में ही वर देदे है ना करते है अनाकानी,
सब देवों में देव निराले मेरे ओ गडीदानी,
एक पल में ही वर देदे है ना करते अनाकानी,
चरणों में है दुनिया इनके ये है सबके दाता,
दीन दुखी दुखियारन के है भोले भाग्य विधाता,
है भोले भाग्य विधाता,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी।
‘रूबी नायक’ जब से भोले शरण तुम्हारे आयी,
तुमको माना अपना भोले दुनिया हुई परायी,
‘रूबी नायक’ जब से भोले शरण तुम्हारे आयी,
तुमको माना अपना भोले दुनिया हुई परायी,
एक बार भोले भक्तों की कांवड़ लाकर देखो,
गंगा जल में शिव लिंग लो स्नान करा कर देखो,
स्नान करा कर देखो,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी,
ओ मेरे भोले भंडारी।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile