मेरे भोले बाबा तेरे चरणों में

Mere Bhole Baba Tere Charano Me

मेरे भोले बाबा तेरे चरणों में भोग लगाउंगी,
डम डम बाजे डमरू हाथों में,
गुण तेरे गाउंगी।।

सर्पो की माला देखो गाल में बिराजे,
जटाओ में देखो बाबा गंगा बिराजे,
कानो में कुंडल भोले जी के है,
भोले गुण गाउंगी,
मेरे भोले बाबा तेरे चरणों में भोग लगाउंगी।

तन पर बाबा मेरे भस्म रमावे,
भूतों के संग बाबा नाच दिखावे,
गट गट पीवे भंगियाँ भोले मेरे,
भोले गुण गाउंगी,
मेरे भोले बाबा तेरे चरणों में भोग लगाउंगी।

Leave a comment