Mere Bhole Baba Jatadhari Shambhu
मेरे भोले बाबा जटाधारी शम्भू
हे नीलकंठ त्रिपुरारी हे शम्भु
नंदी की सवारी है गौरा मैया साथ है
डोर ये जीवन की तेरे ही हाथ है
सर्पों की गल में माला है पहने तन पे छाला है
तन पे भस्म रमाते हैं महाकाल कहलाते हैं
तीनो लोक तुझसे पावन हे दयालु हे शम्भू
मेरे भोले बाबा………………
भूतों की सेना है भूतनाथ कहते हैं
रास रचा संग कान्हा के बन जाते हैं
जो भी दर पे आता है झोली भर ले जाता है
मन इच्छा फल पाटा है तेरे ही गुण जाता है
तीनो लोक तुझसे पावन हे दयालु हे शम्भू
मेरे भोले बाबा………………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile