Mere Baba Bholenath
मेरे बाबा भोलेनाथ,
मुझे अपना बना लेना,
तूने सब को बचाया है,
बाबा मुझे भी बचा लेना।
मेरे बाबा भोलेनाथ,
तुम बड़े दयालु हो,
चरणों में पड़ी भगवन,
चरणों से लगा लेना,
मेरे बाबा भोलेनाथ,
मुझे अपना बना लेना।।
देवों के देव तुम्ही,
सारी दुनिया जाने है,
तुम दिव्य रूप विकलांग,
जीवन सफल बना देना,
मेरे बाबा भोलेनाथ,
मुझे अपना बना लेना।।
बाबा तुमको जो ध्याता,
भव से तर जाता है,
हिअ बीच भवर नईया,
इसे पार लगा देना,
मेरे बाबा भोलेनाथ,
मुझे अपना बना लेना।।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile