मेरा भोला महान इनको पुजे जहान भजन लिरिक्स

मेरा भोला महान इनको पुजे जहान पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव के अद्वितीय गुणों और उनकी महिमा का बखान करता है। इस भजन में भक्त भगवान शिव को ‘भोला’ के रूप में संबोधित करते हैं, जो अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाने में सदैव तत्पर रहते हैं। भगवान शिव का सरलता, दया और कृपा का रूप ही उन्हें सर्वशक्तिमान बनाता है।

Mera Bhola Mahan Inko Pooje Jahan Bhajan Lyrics

मेरा भोला महान,
इनको पुजे जहान,
करता है भक्तो की रखवाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

भक्त में शिव है,
शिव में भक्ति,
शिव के नाम में है,
अजब सी शक्ति,
विष को कंठ में धारने वाला,
शांत किन्ही महाकाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

मन मन्दिर में,
जपू तेरी माला,
भोले नाथ तेरा रूप विशाला,
मैं तो सिमरू तुझको देवा,
बन के आया सवाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

तेरी भक्ति में,
ऐसे रम जाऊ,
कण कण में भोले तुझको पाऊ,
सुबह शाम नाम तेरा जो लेवे,
हरी हो जाए सुखी डाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

तेरी भक्ति का,
वर दे मुझको,
‘लोहरा मामराज’ ध्यावे तुझको,
मोतीदास जैसा गुरू मै पाऊ,
सदा रहे तेरी लाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

मेरा भोला महान,
इनको पुजे जहान,
करता है भक्तो की रखवाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

“मेरा भोला महान इनको पुजे जहान” भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान शिव की महिमा और उनकी दया से ही हम जीवन के कष्टों से मुक्त हो सकते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा का अनुभव करता है और संसार के दुखों से मुक्त होता है। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment