Mera Apki Kripa Se
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,
करते हो तुम ओ भोले, मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है………
इतनी है तेरी रेहमत, ओ भोले डमरू वाले,
इतनी है तेरी रेहमत, ओ भोले डमरू वाले,
रुतबे से मेरे हैरान दुनियावाले,
हर रास्ता मेरा अब, आसान हो रहा है,
करते हो तुम ओ भोले, मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है…….
तेरे हाथ है जो सरपे, किस चीज की कमी है,
किसी और चीज की अब, दरकार ही नहीं है,
तेरी दया से हर दिन, वरदान हो रहा है,
करते हो तुम ओ भोले, मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है………
मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं,
मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं,
टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं,
तेरी प्रेरणा से ही सब, यह कमाल हो रहा हैं,
करते हो तुम ओ भोले, मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है………

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile