Masti Me Rehta Mera Bhola
मस्ती में रहते मेरे भोले मस्ती में,
हर पल ध्यान में मगन में रहते ऐसे मेरे भोले,
मस्ती में रहते मेरे भोले मस्ती में……
तीन लोक के राज है भोले, शिव शंकर भंडारी,
मस्तक चंदा जाटा में गंगा छवि है इनकी न्यारी,
भांग धतूरा बेल चढ़ाओ खुश होते ये पल में,
मस्ती में..
मस्ती में रहते मेरे भोले मस्ती में….
क्रोध मैं जब आ जाते भोले,
त्रिनेत्र ये खोले चारों दिशाओं हाहाकार है मचता,
धरती अम्बर डोले,
दुनिया को बचाया शिव ने विष पी के पलभर में,
मस्ती में..
मस्ती में रहते मेरे भोले मस्ती में…..
अघोरियों के नाथ हैं भोले महाकाल त्रिपुरारी,
भस्म आरती होती इनकी कहते हैं वरदानी,
कहते है वरदानी कहते हैं वरदानी,
कहता विक्रम जहाँ भी जाओ रहते ये कण कण में,
मस्ती में..
मस्ती में रहते मेरे भोले मस्ती में….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile