माँगा है भोलेनाथ से वरदान एक ही — यह भजन शिव भक्त की सच्ची भावना को प्रकट करता है। जब एक भक्त महादेव के चरणों में समर्पित हो जाता है, तो उसकी बस एक ही कामना होती है—शिव की कृपा सदैव बनी रहे। भोलेनाथ, जो बिना मांगे ही अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं, उनके दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। इस भजन के माध्यम से हम शिव की अनंत दयालुता और भक्तवत्सलता का अनुभव करेंगे। तो आइए, भाव-विभोर होकर महादेव का गुणगान करें।
Manga Hai Bholenath Se Vardan Ek Hi
माँगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे,
जब तक है ज़िंदगी,
मांगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही।1।
जिस पर तुम्हारा हाथ था,
वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गया,
उद्धार हो गया,
जिसने भरोसा कर लिया,
डूबा कभी नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे,
जब तक है ज़िंदगी,
मांगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही।2।
कोई समझ सका नहीं,
माया बड़ी अजीब,
चरणों में जो भी आ गया,
वो तो है खुशनसीब,
इसके तो मर्ज़ी के बिना,
पत्ता हीले नही,
तेरी कृपा बनी रहे,
जब तक है ज़िंदगी,
मांगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही।3।
ऐसे दयालु बाबा से,
रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको,
जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो,
पहले हुआ नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे,
जब तक है ज़िंदगी,
मांगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही।4।
कहते है लोग जिंदगी,
किस्मत की बात है,
किस्मत बनाना भी मगर,
बाबा के हाथ है,
‘बनवारी’ करले तू यकीं,
ज्यादा समय नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे,
जब तक है ज़िंदगी,
मांगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही।5।
माँगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे,
जब तक है ज़िंदगी,
मांगा है भोलेनाथ से,
वरदान एक ही।6।
महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए भक्ति की कोई सीमा नहीं होती। जो भी सच्चे हृदय से भोलेनाथ का नाम जपता है, उसका हर वरदान स्वयं पूरी कर देते हैं। शिव केवल भक्तों की पुकार ही नहीं सुनते, बल्कि उनके जीवन को सुख और शांति से भर देते हैं। यदि यह भजन आपको शिवमय कर रहा है, तो भोले के हाथों में है भक्तों की डोर, शरण में हम तुम्हारे आ पड़े हैं, महाकाल की लगन, और हर घड़ी भोले दिल में रहा कीजिए जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य करें। हर हर महादेव! ????????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile