Man Mera Gaye Om Namah Shivay Tere Hi Gun Gaye
तू ही कर्ता धर्ता सबका, सबके तारण हारे,
तेरा आश्रय पाके भगवन, तेरे ही गुण गाये,
मन मेरा गाये ॐ नमः शिवाय…..
गुण मैं प्रभु के निश दिन गाऊँ, श्रद्धा से पूरित हो जाऊँ,
शुभ कर्मों के दीप जलाऊँ, प्रेम अश्रु से चरण पखाऊँ,
भाव विभोर होके भक्ति से, तुममें ही बस जाये,
मन मेरा गाये ॐ नमः शिवाय…..
अर्यमा तू है अविनाशी, व्याप्त चराचर में तू स्वामी,
कबसे मैं दर्शन की प्यासी, मैं तो हूँ तेरी ही दासी,
तेरे सिवा मेरे प्राणों को और कोई न भावे,
मन मेरा गाये ॐ नमः शिवाय…..
हम सुत तेरे श्रेष्ठ बना दो, ज्ञान की गंगा तुम बरसा दो,
भटक रहे हम राह दिखाओ, जीवन नैया पार करा दो,
आश से पूरित हो मन मेरा अब तुमको ही चाहे,
मन मेरा गाये ॐ नमः शिवाय…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile