ममलेश्वर महादेव, जो उज्जैन के पावन शिवलिंगों में से एक हैं, अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। “ममलेश्वर महादेव बैठे हैं” भजन हमें शिवजी की उपस्थिति और उनके दिव्य आशीर्वाद की अनुभूति कराता है। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं ममलेश्वर महादेव हमें अपनी छत्रछाया में लेकर हमारी हर बाधा को दूर कर रहे हैं।
Mamleshwar Mahadev Baithe Hai
कुंदा नगर में,
ममलेश्वर महादेव बैठे है,
भगतों के सारे संकट,
वो मेट लेते है,
चढ़ा के जल यहां जो भी,
माथा टेक लेते हैं,
माथा टेक लेते हैं,
भगतों के सारे संकट,
वो मेट लेते है।1।
सामने नंदी जी है विराजे,
चोखट पे गणपति गणराज है,
मारुति नंदन हनुमान भी,
बैठे लगाए है ध्यान है,
शीतला माता और,
नाग देव बैठे है,
भगतों के सारे संकट,
वो मेट लेते है।2।
दर्शन को इनके आते नर नारी,
महिमा है इनकी देखो निराली,
दर्शन से इनके तो कल्याण है,
भरते सभी के ये भंडार है,
खाली ये झोली सबकी,
भर देते है,
भगतों के सारे संकट,
वो मेट लेते है।3।
इनकी कृपा हर पल बरसती,
कुंदा नगर के हर परिवार में,
मित्रमंडल तेरे गुण है गाता,
‘अनुज’ भी जपता तेरा नाम है,
तेरी कृपा से हम सब एक रहते है,
भगतों के सारे संकट,
वो मेट लेते है।4।
कुंदा नगर में,
ममलेश्वर महादेव बैठे है,
भगतों के सारे संकट,
वो मेट लेते है,
चढ़ा के जल यहां जो भी,
माथा टेक लेते हैं,
माथा टेक लेते हैं,
भगतों के सारे संकट,
वो मेट लेते है।5।
ममलेश्वर महादेव की कृपा जिस भक्त पर हो जाती है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। “ममलेश्वर महादेव बैठे हैं” भजन की तरह “कालों के काल महाकाल”, “उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा”, “जय महाकाल जय शिव शंकर” और “शिव के चरणों में संसार सारा” जैसे भजन भी हमें महादेव की भक्ति में रमाने और उनकी कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और महादेव के आशीर्वाद से अपने जीवन को कृतार्थ करें। ????????

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile