Maja Bhakto Ko Sawan Ki Barsat Me Aaya
मज़ा भक्तों को सावन की बरसात में आया,
की झूमो नाचो बुलावा भोलेनाथ का आया……..
पूरे सावन दीवाना मेरा भोलेनाथ रहता है,
दीवाना होकर कावड़िया के साथ साथ रहता है,
बड़ा दिलवाला दिल भक्तो के है साथ लगाया,
तो झूमो नाचो बुलावा भोलेनाथ का आया……..
उठाकर कावड भक्तो का दिल ये झूम जाता है,
चेहरा शिव शम्भू का आँखों के आगे घूम जाता है,
जो भी पाया भोले के दरबार से पाया,
हो झूमो नाचो बुलावा भोलेनाथ का आया……..
गिरता रहता है यूँही ये बरसात का पानी,
ये ढूंढता रहता है कावड़ियो के हाथ का पानी,
नहाया जब भी बनवारी एक लोटे से नहाया,
हो झूमो नाचो बुलावा भोलेनाथ का आया……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile