Main Beta Hoon Mahakal Ka
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय….
दीवाना हूँ महाकाल का,
उज्जैन के सरकार का,
भोले बाबा मेरे है,
मैं बेटा हूँ महाकाल का॥
दरबार तेरे आऊंगा,
तेरी भक्ति में रंग जाऊंगा,
सब भक्तो के साथ मिलकर,
तेरी जय जयकार लगाऊंगा,
ना घेरा हो कोई काल का,
ना माया ना जंजाल का,
भोले बाबा मेरे है,
मैं बेटा हूँ महाँकाल का,
दीवाना हूँ महाँकाल का,
उज्जैन के सरकार का……
जब जब जपलु जय महाँकाल,
जीवन हो जाये खुशहाल,
कृपा करदो बस महाँकाल,
भगत तेरा हो जाये निहाल,
दुनिया के पालनहार का,
मेरे शम्भू दिन दयाल का,
भोले बाबा मेरे है,
मैं बेटा हूँ महाँकाल का,
दीवाना हूँ महाँकाल का,
उज्जैन के सरकार का……
दुनिया से अब नही है नाता,
तू ही पिता मेरा तू ही माता,
मुझको अब नही कोई भाता,
भक्त तो महाँकाल गाता,
जग में मेरे मान का,
तू रखता ध्यान लाल का,
भोले बाबा मेरे है,
मैं बेटा हूँ महाँकाल का,
दीवाना हूँ महाकाल का,
उज्जैन के सरकार का,
भोले बाबा मेरे है,
मैं बेटा हूँ महाकाल का,
दीवाना हूँ महाकाल का,
उज्जैन के सरकार का……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile