Mahakal Naam Ka Ban Gaya Deewana
महाकाल महाराज मेरे,
महाकाल महाराज,
उज्जैन के सरकार मेरे,
महाकाल महाराज…
महाकाल का नाम का मैं,
बन गया दिवाना,
मुझको रिझाऐ चाहे,
सारा ये जमाना,
महाकाल नाम का मैं,
बन गया दिवाना….
दिन रात जपूँ सुबह शाम जपूँ,
मै तो तेरे नाम कि माला,
मेरे मन में है मेरे तन में है,
शिव शंकर डमरू वाला,
महाकाल नाम का मैं बन गया दिवाना,
मुझे रास आए तेरा डमरू बजाना,
महाकाल नाम का मैं बन गया दिवाना….
तन भस्मी रमे, गले नाग सजे ,
शिव पिऐ भंग का प्याला,
सिर गंग बसे और चन्द्र सजे,
शिव नीलकंठ मतवाला,
महाकाल नाम का मैं,
बन गया दिवाना,
छोड़ सारी दुनिया को,
तुझको ही मनाना,
महाकाल नाम का मैं
बन गया दिवाना….
हो जन्म मृत्यु से पार तुम्हीं ,
तुम आत्मतत्व परिभाषा,
इन आँखों को पागल मन को
बस तेरे दरस की आशा,
महाकाल नाम का मैं बन गया दीवाना,
जल्दी ही आना शम्भू मुझको न सताना……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile