Mahakal Ki Kripa Se Sansar Chal Raha Hai
महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है,
महाकाल की मोहब्बत का असर देख रहा हूँ,
जन्नत ये तेरा लगता है शहर देख रहा हूँ,
मेरे महाकाल बाबा हम सब आए तेरे द्वार पर,
सब पर तेरी रहमत की नज़र देख रहा हूँ…….
महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है,
किस्मत में जो नहीं था,
किस्मत में जो नहीं था वो भी हमें मिला है,
महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है…….
उज्जैन के हो राजा रखते हो लाज सबकी,
आओ ऐ भक्तो आओ बाबा का दर खुला है,
महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है……..
तेरे दर के हम भिखारी तुम हो हमारे दाता,
इक आस लेके मन में द्वारे तेरे खड़े है,
महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है….
महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है,
किस्मत में जो नहीं था वो भी हमें मिला है,
महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile