Mahadev Tera Shukriya
महादेव मेरे कैसे करूं तेरा शुक्रिया
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया,
भोलेनाथ मेरे कैसे करूं तेरा शुक्रिया
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया
जलाधार से प्रसाद से हाथ जोड़े भाव से
करूं मैं तेरा शुक्रिया,
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया,
महादेव मेरे कैसे करूं तेरा शुक्रिया
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया
तुम ही साधक की साधना, तुम ही सागर तुम साहिल हो -2
तुम हो बसते हर एक कण में तुम ही शाश्वत तुम क्षणिक हो
तुमसे मिलकर इतना जाना जो हाथ तुमको थमा दिया
फिर डर नहीं किसी बात का महादेव ने गले ला लिया
महादेव मेरे कैसे करूं तेरा शुक्रिया
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया,
शंभूनाथ मेरे कैसे करूं तेरा शुक्रिया
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया
गलती मेरी थी याद तुमको करता था बस दुख घड़ी में
हारा मन जब बेसहारा बनके आया तेरे दर पर
तुमसे था लिपटा कर रोया तुमने ही तो सर सहलाया
और सुनके मेरी रूहानी बातें जीवन नूरानी बना दिया
महादेव मेरे कैसे करूं तेरा शुक्रिया
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया,
दीनानाथ मेरे कैसे करूं तेरा शुक्रिया
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया
जलाधार से प्रसाद से हाथ जोड़े भाव से
करूं मैं तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया
महादेव मेरे
भोलेनाथ मेरे
शंभूनाथ मेरे
दीनानाथ मेरे
तेरा शुक्रिया तेरा शुक्रिया

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile