Mahadev Shiv Ki Hai Dono Santan Bhajan Lyrics
दोहा-
रविवार भैरव भजो,
मंगल शनि हनुमान.
सब संकट टल जाये ‘लक्खा’,
हो जाये कल्याण।
महादेव शिव की है दोनो संतान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।
एक तन सिन्दुरी है एक रूप काला,
दुनिया में दोनो का है बोलबाला,
दोनो में विषमता है फिर भी समान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।
एक राम का भक्त दुजा शिव दुलारा,
दोनो ने भगतो का संकट है टारा,
इनके जैसे सेवक ना जग में महान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।
दुष्टो को चुन चुनके हनुमान छांटा,
‘लक्खा’ भैरव ने शीश ब्रम्हा का कांटा,
‘बेधड़क’ इनका तु करले गुणगान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।
महादेव शिव की है दोनों संतान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile