Kuchh To Pal Nikalo Bhole Ke Gungan Ke Liye
ये जिंदगी मिली है दिन दो चार के लिए,
कुछ तो पल निकालो भोले के गुणगान के लिए……
कई पुण्य किए होगे जो ये मानव तन है पाया,
पर भूल गया भगवन को माया ने मन भरमाया,
अब तक तो जीते आए घर परिवार के लिए,
ये जिंदगी मिली है दिन दो चार के लिए……
तूने पाई पाई जोड़ी कोई कमी है छोड़ी,
पर सुनले ये तू सुनले तेरे साथ ना जाए एक कोड़ी,
कुछ घर में पुण्य तो जोड़ो उस पार के लिए,
ये जिंदगी मिली है दिन दो चार के लिए……
ये जग है एक सराए कोई आए और कोई जाए,
इस का दस्तूर पुराना कोई सदा ना टिकने पाए,
अरे शिव भोले को भज ले उद्धार के लिए,
ये जिंदगी मिली है दिन दो चार के लिए…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile