करते सब पर दया की नज़र शिव भोले शंकर लिरिक्स

भगवान शिव करुणा और दया के सागर हैं। वे केवल अपने भक्तों पर ही नहीं, बल्कि समस्त जीव-जंतुओं, दुष्टों और असुरों तक पर अपनी दयादृष्टि बनाए रखते हैं। उनका हृदय प्रेम और ममता से भरा है, जो सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, वे उसकी रक्षा अवश्य करते हैं। भजन करते सब पर दया की नज़र शिव भोले शंकर इसी दिव्य भावना को व्यक्त करता है, जिसमें भोलेनाथ की कृपालुता और उनकी करुणा का गुणगान किया गया है। आइए, इस भजन को पढ़कर भगवान शिव की असीम कृपा को अनुभव करें और उनकी भक्ति में लीन हों।

Karte Sab per Daya Ki Najar Shiv Bhole Shankar

करते सब पर दया की नज़र,
शिव भोले शंकर।
बाबा भोले बाबा बाबा भोले बाबा,
बाबा भोले बाबा बाबा भोले बाबा।।

माथे पे चंदा जटाओं में गंगा,
कर में त्रिशूल में सोहे गले में भुजंगा
घूमते नंदी पे बैठकर,
शिव भोले शंकर
करते सब पर दया की नजर,
शिव भोले शंकर।।

देव असुर मानव जपे इनकी माला,
त्रिलोक में शिव का है बोलबाला
बांटते सबको मनचाहा वर,
शिव भोले शंकर
करते सब पर दया की नजर,
शिव भोले शंकर।।

सच्ची लगन जो भी शिव से लगाए,
बेलपत्र गंगाजल शिव पर चढ़ाए
रहे जीवन में ना कुछ कसर,
शिव भोले शंकर
करते सब पर दया की नजर,
शिव भोले शंकर।।

आए है हम भी शरण में तुम्हारी,
हम पर भी किरपा करो त्रिपुरारी
मांगे दर्शन तुम्हारा अमर,
शिव भोले शंकर
करते सब पर दया की नजर,
शिव भोले शंकर।।

करते सब पर दया की नज़र,
शिव भोले शंकर
बाबा भोले बाबा बाबा भोले बाबा,
बाबा भोले बाबा बाबा भोले बाबा।।

भगवान शिव का हृदय करुणा से परिपूर्ण है। वे अपने भक्तों की हर पीड़ा हर लेते हैं और उन पर अपनी असीम कृपा बनाए रखते हैं। उनकी भक्ति हमें प्रेम, शांति और मोक्ष का मार्ग दिखाती है। अगर आप शिव जी की महिमा को और गहराई से अनुभव करना चाहते हैं, तो क्या वो करेगा लेके चढ़ावा , महादेव नमन चरणों में स्वीकार कीजिए , भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं , और शिव तांडव स्तोत्र का रहस्य जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और भगवान शंकर की अपार महिमा का आनंद लें। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment