Kardo Deeno Ke Dukh Door O Baghambar Wale
करदो दीनो के दुःख दूर ओ बाघम्बर वाले
करदो सभी का दुःख दूर ओ शिव भोले भाले
कोई चढ़ावे शिवजी जल की ओ धारा शिवजी
और कोई चढ़ावे काचो दूध ओ बाघम्बर वाले
हरी हरी बेल की पत्तियां चन्दन चावल शिवजी
और चढ़ाऊ फल फूल ओ बाघम्बर वाले
आक धतूरा शिवजी भोग लागत है
भंगीया पीवो नी भरपूर ओ बाघम्बर वाले
नन्दी गण की असवारी सोवे ओ शिवजी
हाथ में लियो है त्रिशूल ओ बाघम्बर वाले
कंचन थाल कर्पूर की बाती शिवजी
आरती करें नर नार ओ बाघम्बर वाले
अर्जी हमारी शिवजी मर्जी तुम्हारी
अर्जी करोनी मंजूर ओ बाघम्बर वाले

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile