Kaisi Sundar Himalay Nagari
कैसी सुंदर हिमालय नगरी
भोले पैदल चले आ रहे हैं
उनकी जटाओं में गंगा बिराजे
वो बहाते चले आ रहे हैं
कैसी……….
उनके माथे पे चंदा बिराजे
चमकाते चले आ रहे हैं
कैसी……….
उनके हाथों में डमरू बिराजे
वो बजाते चले आ रहे हैं
कैसी……….
उनके ह्रदय में गौरा बिराजे
दर्शन देते चले आ रहे हैं
कैसी……….
उनकी गोदी में गणपति बिराजे
वो खिलाते चले आ रहे हैं
कैसी………
उनके चरणों में भक्त बिराजे
झोली भरते चले आ रहे हैं
कैसी……….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile