कैलाश पर फूल बिछा देना

Kailash Par Phool Bichha Dena

कैलाश पर फूल बिछा देना मेरी गौरा आने वाली है….

कोई गौरा को टीका पहना दो,
कोई बिंदिया लाल लगा देना, मेरी गौरा आने वाली है….

कोई गौरा को झुमके पहना देना,
कोई नथनी में नाग जड़वा देना, मेरी गौरा आने वाली है….

कोई गौरा को हरवा पहना देना,
कोई फूलों के हार पहना देना, मेरी गौरा आने वाली है….

कोई गौरा को चूड़ियां पहना देना,
कोई मेहंदी लाल लगा देना, मेरी गौरा आने वाली है….

कोई गौरा को पायल पहना देना,
कोई महावर लाल लगा देना, मेरी गौरा आने वाली है….

कोई गौरा को साड़ी पहना देना,
कोई चुनरी लाल उड़ा देना, मेरी गौरा आने वाली है….

Leave a comment