Jo Ujjain Ki Shan Hai O Baba Mahakal Hai Bhajan Lyrics
दोहा-
देवों के महादेव है जिनका,
बिगड़ी बनाना काम,
उज्जैन की पावन नगरी को,
झुक झुक करूँ प्रणाम।
क्षिप्रा के इस पावन तट पर,
बैठे है महाकाल,
काल भी जिनके दर पे आके,
बोले है महाकाल।
ये दिल कुर्बान है,
भोले जी मेरी जान है,
जो उज्जैन की शान है,
वो बाबा महाकाल है,
जो उज्जैन की शान हैं,
वो बाबा महाकाल है।।
जहाँ में तेरा नाम है,
तू देवों में महान है,
भोले जी तेरे नाम से,
हम सब की पहचान है,
निराली तेरी शान है,
ये दिल कुर्बान है,
जो उज्जैन की शान हैं,
वो बाबा महाकाल है।।
क्षिप्रा जी नहाकर जो,
भोले को मनाता है,
पाप मिट जाते है,
महिमा जो गाता है,
होता मालामाल है,
ये दिल कुर्बान है,
जो उज्जैन की शान हैं,
वो बाबा महाकाल है।।
भस्म की आरती में,
भक्त जब आते है,
दिल को आराम मिला,
दरश जो पाते है,
जाने ये जहान है,
करे ये निहाल है,
ये दिल कुर्बान है,
जो उज्जैन की शान हैं,
वो बाबा महाकाल है।।
ये दिल कुर्बान है,
भोले जी मेरी जान है,
जो उज्जैन की शान हैं,
वो बाबा महाकाल है,
जो उज्जैन की शान हैं,
वो बाबा महाकाल है।।
“जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है” भजन हमें यह याद दिलाता है कि उज्जैन केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि स्वयं महाकाल का निवास है जहां भक्तों की आस्था को भगवान शिव प्रत्यक्ष रूप में स्वीकारते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा और भक्ति से पढ़े या करे, उसे निश्चित ही महाकालेश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो आप “श्री महाकाल ऐसा वरदान दो”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोलेनाथ का दरबार” और “हर हर महादेव गूंजे” जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़ें। ये सभी भजन आपकी शिव भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ एवं प्रभावशाली बनाएंगे।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile