जो शिव को ध्याते है शिव उनके है भजन लिरिक्स

Jo Shiv ko Dhyate Hai Shiv Unke Hai Bhajan Lyrics

जो शिव को ध्याते है,
शिव उनके है,
जो शिव में खो जाते है,
जो शिव में खो जाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

शिव को ना गर्ज कोई,
छोटी बडी बात से,
शिव तो है खुश होते,
भावना की बात से,
मानव है पाते उसे,
निश्चय से जप से,
दानव वरदान लेते,
बरसों के तप से,
जो श्रद्धा दिखाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

निष्ठा का दूध और,
जल उनको भाए रे,
मेवा अभिमान का ना,
उनको रिझाए रे,
रावण ने पाई जिनसे,
सोने की लंका है,
उनकी दयालुता पे,
हमको ना शंका है,
जो शिव के हो जाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

शिव ही शिवालय में,
शिव ही कैलाश में,
शिव तो है भक्तों के,
मन के विश्वास में,
शिव को ना पाया जाए,
ऊँचे दिमागों से,
बंध जाते प्रेम के,
कच्चे ही धागों से,
जो प्रेम बढ़ाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

जो शिव को ध्याते है,
शिव उनके है,
जो शिव में खो जाते है,
जो शिव में खो जाते है,
शिव उनके है,
जो शिव को ध्याते हैं,
शिव उनके है।।

शिव जी की महिमा अपरंपार है, और उनके भजन जीवन में शांति और समृद्धि लाते हैं। जो लोग सच्चे मन से शिव का ध्यान करते हैं, उनके जीवन में कोई भी बाधा नहीं टिकती। इस भजन में शिव जी की जो कृपा और आशीर्वाद का उल्लेख किया गया है, वह हमें हर कठिनाई से पार करने की शक्ति देता है। आप भी “हर हर महादेव” का जाप करें और शिव के अन्य भजनों को भी सुनें, जैसे “जय महाकाल”, “भोले शंकर”, और “शिव शंभू की महिमा”।









Leave a comment