शिव भक्ति का आनंद वही जान सकता है जो सच्चे मन से भोलेनाथ की शरण में आ जाता है। जो शिव भोले की भक्ति में रम जाएगा भजन हमें यह सिखाता है कि महादेव की आराधना से जीवन में सुख-शांति और मोक्ष का मार्ग खुलता है। शिव की भक्ति में रमने वाला हर भक्त उनके दिव्य आशीर्वाद से कृतार्थ होता है। आइए, इस भजन के माध्यम से शिव भक्ति का रसपान करें।
Jo Shiv Bhole ki Bhakti Mein Ram Jaega Lyrics
जो शिव भोले की,
भक्ति में रम जाएगा।
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।
शिव भोले औघड़दानी।
सुनते है सबकी वाणी,
इंसान तो क्या देवों ने।
इनकी महिमा है बखानी,
शरण जो आएगा।
शिव भोले के,
पावन दर्शन पाएगा।
जो शिव भोलें की,
भक्ति में रम जाएगा।
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।
ये नीलकंठ कहलाए।
भक्तो की लाज बचाए,
अमृत देवों को देकर।
विष को खुद ही पि जाए,
वो अमृत पाएगा।
शिव गुणगान जो,
मन से प्राणी गाएगा।
जो शिव भोलें की,
भक्ति में रम जाएगा।
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।
शिव तो है अंतर्यामी।
सारे जग के है स्वामी,
सब इनके ही गुण गावे।
ज्ञानी हो या अज्ञानी,
वरदान पाएगा।
सच्चे मन से,
शिव वरदान जो मांगेगा।
जो शिव भोलें की,
भक्ति में रम जाएगा।
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।
जो शिव भोले की,
भक्ति में रम जाएगा।
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।
भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर हर भक्त अपने कष्टों को भूल जाता है और शिवमय हो जाता है। अगर आप भी शिव की भक्ति में रमना चाहते हैं, तो भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन , मेरे शंकर भोले भाले बेड़ा पार लगाते हैं , भरोसा महाकाल का , और जहाँ जिनकी जटाओं में गंगा की बहती अविरल धारा जैसे भजनों को करें और शिव कृपा का अनुभव करें। ????????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile