Jo Dhyan Tumhara Rakhta Hai
सत्यम शिवम् सुंदरम संसार सारम,
अबयंकरम दुःख हरम करुणा अवतारम,
ज्योतृयम स्वयंभू प्रकतिक सुधारम,
शिवस्वारमि जगत्स्वामी निर्विकारंम।
इस जग से अलग रहकर रूहां,
उस रब से रूह रुहान करो,
जो ध्यान तुम्हारा रखता है,
तुम भी उसका कुछ ध्यान करो।
होकर विदह चुप चाप बहा,
उस शिव के नेह की धारा में,
आत्म पंछी की उड़ने दो,
जो बंद है तन की कारा में,
शिव परमात्मा के दर्श वरस का,
सरस सरस रसपान करो,
इस जग से अलग रहकर रूहां,
उस रब से रूह रुहान करो……
कर्मो के बंधन बंध जाते है,
जो जाने अनजाने में,
हैराजं योग की अग्नि सक्षम,
उनको भस्म कराने में,
अब डरदानी से वर पाकर,
निज का प्रताप कल्याण करो,
जो ध्यान तुम्हारा रखता है,
तुम भी उसका कुछ ध्यान करो……
प्रभु जिनसे खुद मिलना चाहे,
उन लोगों की किसमत क्या कहिये,
शिव परम पिता को बच्चो से,
कितनी है मोहब्बत क्या कहिये,
गुणभंडारी से गुण लेकर,
आओ खुद को गुणवान करो,
इस जग से अलग रहकर रूहां,
उस रब से रूह रुहान करो……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile