Jiski Raksha Bholenath Kare
जो भोलेनाथ की कावड़ लावे मेरा भोलेनाथ भण्डार भरे,
उसका बाल भी बांका काल करे ना जिसकी रक्षा भोलेनाथ करे।
सावन में जो गंगाजी में जाके डुबकी लावे है,
नीलकंठ महादेव के ऊपर जाकर जल चढ़ावे है,
जो सच्चे मन से कावड़ ठावे,
मेरा भोला बाबा मेहर करे….
सच्चे तन से सच्चे मन से भोले की धुन में मगन रहवे,
ध्यान लगा के देख जरा यो भोला तेरे संग चले,
कितने भी फेर संकट आओ,
यो भोला बाबा दूर करे….
सावन में जो रोज सुबह उठ भोले की पूजा पाठ करे,
दूध और बेलपत्र चढ़ा भोले बाबा का ध्यान धरे,
जो ॐ नमो शिव जाप करे,
मेरा भोले बाबा ठाठ करे….
मेरे भोलेनाथ की महिमा न्यारी कैसे में गुणगान करू,
हाथ जोड़ के सच्चे मन से शिव शंकर ध्यान धरूं,
हो सिंगला पे भी कृपा करदे,
यो भी तेरा गुणगान करे…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile