जिसकी लागी लगन भोलेनाथ से — यह भजन उन भक्तों की भावनाओं को व्यक्त करता है जो महादेव के प्रेम में पूर्ण रूप से समर्पित हो जाते हैं। शिव की भक्ति एक ऐसी शक्ति है, जो हर संकट को हर लेती है और जीवन को नई दिशा देती है। जो एक बार भोलेनाथ के चरणों में रम जाता है, वह सांसारिक मोह-माया से मुक्त होकर केवल शिवमय हो जाता है। आइए, इस भजन के माध्यम से भोलेनाथ की भक्ति में डूबते हैं और उनकी कृपा का अनुभव करते हैं।
Jisaki Lagi Lagan Bholenath Se
जिसकी लागी लगन भोलेनाथ से,
वो डरता नहीं किसी बात से,
जिसकी लागी लगन शम्भूनाथ से,
वो डरता नहीं किसी बात से,
वो डरता नहीं किसी बात से।1।
भोले बाबा का लेता जो नाम है,
उसका बन जाता हर बिगड़ा काम है,
भोले बाबा का लेता जो नाम है,
उसका बन जाता हर बिगड़ा काम है,
जिसका नाता है बासुकी नाथ से,
वो डरता नहीं किसी बात से,
वो डरता नहीं किसी बात से।2।
जिसके दिल में है शिव का शिवाला बसा,
उसके जीवन में कोई भी दुःख ना रहा,
जिसके दिल में है शिव का शिवाला बसा,
उसके जीवन में कोई भी दुःख ना रहा,
जिसने प्रेम किया भूतनाथ से,
वो डरता नहीं किसी बात से,
वो डरता नहीं किसी बात से।3।
शिव के चरणों का जिसने लिया आसरा,
उसका बाल भी बांका कभी ना हुआ,
शिव के चरणों का जिसने लिया आसरा,
उसका बाल भी बांका कभी ना हुआ,
‘उर्मिल’ रहता है वो हरदम ठाठ से,
वो डरता नहीं किसी बात से,
वो डरता नहीं किसी बात से।4।
जिसकी लागी लगन भोलेनाथ से,
वो डरता नहीं किसी बात से,
जिसकी लागी लगन शम्भूनाथ से,
वो डरता नहीं किसी बात से,
वो डरता नहीं किसी बात से।5।
जिसे महादेव से सच्ची लगन लग जाती है, उसके जीवन में हर क्षण शिव की कृपा बरसती है। यह भजन हमें शिव प्रेम में रंगने का अवसर देता है और हमारी आत्मा को उनके चरणों की ओर मोड़ता है। यदि यह भजन आपके मन को शिवमय कर रहा है, तो भोले के हाथों में है भक्तों की डोर, शरण में हम तुम्हारे आ पड़े हैं, कैसे दर आऊं मैं तेरे दरश पाने को, और भोलेनाथ मेरे मरने से पहले ऐसी चिलम पिला देना जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़ें। हर हर महादेव! ????????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile