Jay Bhole Bhandari Tere Bhandar Ke Sadke
जय भोले भंडारी तेरे भंडार के सदके कैलाश पे रहने वाले
भोलेनाथ के सदके ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय
भोले की जटाओं में गंगा बिराजे,
गंगा बिराजे चंदा माथे पे साजे,
जय भोले भंडारी तेरे दीदार के सदके कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके
भोले के गले में नाग बिराजे,
नाग बिराजे डमरू हाथों में साजे,
जय भोले भंडारी तेरे श्रंगार के सदके
कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके
भोले के संग में गौरा बिराजें,
गौरा बिराजें गणपति गोदी में साजें,
जय भोले भंडारी तेरे परिवार के सदके कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके
भोले जी खायें भांग धतूरा
भांग धतूरा पियें भांग का प्याला,
जय भोले भंडारी तेरे आहार के सदके कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile