Jata Dhari Shambhu Pati Mohi Ko Mile
जैसी हम अलबेली ऐसे सैया ना मिले,
जटाधारी शंभू पति मोहि को मिले….
शीश भोले के जटा बिराजे,
जटाओं से गंगा सारे जग में बहे,
जटाधारी शंभू पति….
माथे भोले के चंदा बिराजे,
चंदा की चमक सारे जग में फैले,
जटाधारी शंभू पति…..
गले भोले के सर्पों की माला,
नागों का जहर सारे जग में फैले,
जटाधारी शंभू पति…..
अंग भोले के बाघमबर सोहे,
भभूति रमा के भोलेनाथ वो बने,
जटाधारी शंभू पति….
संग भोले के भूत प्रेत साजे,
ढाल तलवार उनके बाजे है बने,
जटाधारी शंभू पति…..
संग भोले के नंदी बिराजे,
नंदी पर बैठ भोले दूल्हा बने,
जटाधारी शंभू पति…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile