Jan Jan Ka Kalyan Kare Mera Bhola
जन जन का कल्याण करे मेरा भोला बाबा,
भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा,
ॐ नमो: शिवाय हरि ॐ नमो: शिवाय
ॐ नमो: शिवाय हरि ॐ नमो: शिवाय
ॐ नमो: शिवाय हरि ॐ नमो: शिवाय…..
एक बार जो करे इशारा,
बदल के रखदे समय की धारा,
नवयुग का निर्माण करे हाँ मेरा भोला बाबा,
भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा….
रावण को दी दान मे लकां,
त्रिभुवन में बाजा था डंका,
निर्धन को धनवान करे हाँ मेरा भोला बाबा,
भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा…..
भूले हुए को राह दिखावे,
देवो को अमृत पिलवावे,
और खुद विष का पान करे हां मेरा भोला बाबा,
भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा…..
जो भोले के दर पे आए,
मन चाहा फल वो पा जाए,
हर मुश्किल आसान करे ॐ मेरा भोला बाबा,
भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा,
जन जन का कल्याण करे मेरा भोला बाबा…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile