जल चढाने से सब काम होता है शिव भजन लिरिक्स

जल चढ़ाने से सब काम होता है भजन भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आस्था को व्यक्त करता है। इसमें यह बताया जाता है कि भगवान शिव के चरणों में जल चढ़ाना, यानी उनकी पूजा, सभी प्रकार के कार्यों को सिद्ध करता है। यह भजन उनके भोलेपन और करुणा को भी दर्शाता है, क्योंकि वह अपने भक्तों के हर कष्ट को दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं।

Jal Chadhane Se Sab Kam Hota Hai Shiv Bhajan Lyrics

जल चढाने से,
सब काम होता है,
महादेव को खुश करना,
आसान होता है।।

महादेव के जैसा,
कोई देव ना दूजा,
शहर नगर हर गांव में,
होती है पूजा,
शमशान की भस्मी से,
श्रंगार होता है,
जल चढ़ाने से,
सब काम होता है,
महादेव को खुश करना,
आसान होता है।।

आक धतूरा भंग,
इनको है प्यारा,
बाटे ये अमृत,
पीते विष प्याला,
तन पर बाघम्बर ही,
दिन रात होता है,
जल चढ़ाने से,
सब काम होता है,
महादेव को खुश करना,
आसान होता है।।

राम कृपा चाहो,
गुण गाओ शिवजी का,
शिव की पूजा से,
श्रीराम है मिलता,
जो हे शिव का द्रोही,
राम से दूर होता है,
जल चढ़ाने से,
सब काम होता है,
महादेव को खुश करना,
आसान होता है।।

अवतार लिये शंकर,
हनुमान बन आये,
जो कोई कर ना पाया,
वो काम कर पाये,
श्रीराम की कृपा से,
अमर हनुमान होता है,
जल चढ़ाने से,
सब काम होता है,
महादेव को खुश करना,
आसान होता है।।

‘रामधुन मण्डल’ पर,
कृपा करें शंकर,
मिले राम की भगति,
ना दूर हो डगर,
गुणगान करो सब शिव का,
उद्धार होता है,
जल चढ़ाने से,
सब काम होता है,
महादेव को खुश करना,
आसान होता है।।

जल चढाने से,
सब काम होता है,
महादेव को खुश करना,
आसान होता है।।

“जल चढ़ाने से सब काम होता है” भजन भगवान शिव की कृपा के महत्व को बताते हुए हमें अपने जीवन में हर कार्य में शिव की उपासना करने की प्रेरणा देता है। शिवजी के इस रूप में न केवल आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि उनकी पूजा से मनुष्य के हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इस भजन को पढ़ें और भगवान शिव के अनंत आशीर्वाद से अपनी सभी बाधाओं को दूर करें। आप शिव शंकर, भोलेनाथ और महाकाल के अन्य भजनों को भी अवश्य पढ़ें, ताकि उनके चरणों में स्थिर भक्ति और श्रद्धा बनी रहे।

Leave a comment