Jai Shambhu Jai Bhole
जय शंभू जय भोले,
जय शंभू जय भोले,
तर जाये जीवन के भव से,
जो शिव की जय बोले,
जय शंभू जय भोले,
जय शंभू जय भोले……
सदा तुम्हारी महिमा गाऊँ,
गाऊँ जय जय कार ,
शिव ही सच है,
शिव सुंदर है,
शिव ही आदी अपार,
शरण में अपनी लेलो बाबा,
माया में मन डोले,
जय शंभू जय भोले,
जय शंभू जय भोले…..
छवि तुम्हारी कण कण पाऊँ ,
पाऊँ दर्श हर बार,
ध्यान तुम्हारा क्षण क्षण ध्याऊँ ,
ध्याऊँ शिव साकार,
तुमसे आस लगी है बाबा,
मन गावें बम भोले,
जय शंभू जय भोले,
जय शंभू जय भोले……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile