Jaan Se Pyari Shiv Shankar Ki Murti
मुझे जान से प्यारी है, शिव शंकर की मूर्ति,
सारे जग से न्यारी है, शिव शंकर की मूर्ति,
शिव शंकर की मूर्ति, अभ्यंकर की मूर्ति,
बड़ी सिद्धिकारक है, शिव शंकर की मूर्ति,
मुझे जान से प्यारी है, शिव शंकर की मूर्ति….
सौ सूरज का तेज उसके,मुखड़े पर है झलक रहा,
नैनों से संजीवनी जैसा, पावन अमृत छलक रहा,
सौ सूरज का तेज उसके,मुखड़े पर है झलक रहा,
नैनों से संजीवनी जैसा, पावन अमृत छलक रहा,
मन मोहक सुखदायी है, शिव शंकर की मूर्ति,
मुझे जान से प्यारी है, शिव शंकर की मूर्ति……
कानों में बिच्छुओं के कुण्डल, गले नाग की माला है,
अर्ध चंदा उसके मस्तक, जचता बहुत निराला है,
कानों में बिच्छुओं के कुण्डल, गले नाग की माला है,
अर्ध चंदा उसके मस्तक, जचता बहुत निराला है,
बड़ी मंगल शुभकारी है, शिव शंकर की मूर्ति,
सारे कष्ट निवारक है, शिव शंकर की मूर्ति,
मुझे जान से प्यारी है, शिव शंकर की मूर्ति……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile