Hume Rakh Lena Bholenath Teri Darbari Me
जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में,
हमें रख लेना भोलेनाथ तेरी दरबारी में….
तेरा रूतबा तेरा नजारा,
दो जहाँ से न्यारा है,
दिलवर मेरे तुमसा ना कोई,
लगता मुझको प्यारा है,
आ गया मजा तेरी यारी में,
हमें रख लेना भोलेनाथ तेरी दरबारी में….
जो भी करदे हुक्म बाबा,
काम वैसा ही करूँ,
तेरे लिए गर मरना पड़े तो,
तेरे चरणों में मरुँ,
क्या रक्खा है जग की रिश्तेदारी में,
हमें रख लेना भोलेनाथ तेरी दरबारी में….
तेरी लीला तेरे भजनों,
को सदा गाता रहूं,
ऐसी किरपा करदे भोले ,
दर तेरे आता रहूं,
क्या करूँ बन जाऊं तेरा प्यारा मैं,
हमें रख लेना भोलेनाथ तेरी दरबारी में….
तेरी किरपा हो जाए गर,
जग में तेरा नाम करूँ,
देना इतनी शक्ति भोले,
आफतों से ना डरूँ,
श्याम नाम ओम करदे दुनिया सारी में,
हमें रख लेना भोलेनाथ तेरी दरबारी में…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile