Holi Khel Rahe Shiv Shankar Gaura Parvati Ke Sang
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग,
गोरा पार्वती के संग माता पार्वती के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर….
कुटि छोड़ शिव शंकर चल दिए लियो नादिया संग,
गले में रुद्रो की माला और सर्प लिपट रहे अंग,
होली खेल रहे शिव शंकर….
एक मन खा गए भांग धतूरा धड़ियो पी गए भंग,
एक शेर गांजे का पी गए हुए नशे में दंग,
होली खेल रहे शिव शंकर….
कामिनी होली खेल रही हैं देवर जेठा संग,
रघुवर होली खेल रहे हैं सीता जी के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर….
राजा इंद्र ने होली खेली इंद्राणी के संग,
राधे होली खेल रही है श्री कृष्णा के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर….
विष्णु होली खेल रहे हैं लक्ष्मी जी के संग,
ब्रह्मा विष्णु मिलकर खेले शिव शंकर के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile