हिमालय नगरी देखो रे भैया देवों से भरपूर है लिरिक्स

हिमालय की पावन नगरी केवल एक पर्वत नहीं, बल्कि स्वयं देवों का धाम है। हिमालय नगरी देखो रे भैया देवों से भरपूर है भजन में शिवधाम की महिमा और उसकी दिव्यता का सुंदर वर्णन किया गया है। इस भजन के माध्यम से हम उस अद्भुत नगरी की कल्पना कर सकते हैं, जहाँ स्वयं महादेव वास करते हैं और समस्त देवगण उनकी सेवा में लगे रहते हैं। आइए, इस भजन को करके शिवधाम की पवित्रता का अनुभव करें।

Himalay Nagari Dekho Re Bhaiya Devo Se Bharpur Hai Lyrics

हिमालय नगरी देखो रे भैया,
देवों से भरपूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है।।

जब देखा कैलाश में शिव की
छवि सदा ही पाई है,
स्वर्ग छोड़कर गंगा मैया
शिव की जटा में आई है,
शिव जी के चंदा से बिखरता
शिव जी के चंदा से बिखरता,
हिमालयों में नूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है।।

यहाँ पर उड़ते बादलों में
शिव की झलक दिख जाती है,
यहाँ पर कुदरत पारवती
मैया सा लाड़ लड़ाती है,
माता पिता के ऐसे प्यार से
माता पिता के ऐसे प्यार से,
अब तक क्यों दूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है।।

तूने राज काज सब त्याग दिया
तूने तन में शिव को व्याप लिया,
बनकर महारानी कैलाश की
तूने शिव के घर में वास किया,
गौरा शिव की अमर कहानी
गौरा शिव की अमर कहानी,
घर घर में मशहूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है।।

हिमालय नगरी देखो रे भैया
देवों से भरपूर है,
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है
कैलाशो के राजा,
शम्भू दुनिया में मशहूर है।।

हिमालय नगरी महादेव का प्रिय स्थान है, जहाँ की हवा भी शिवमय हो चुकी है। जो भी भक्त इस पवित्र नगरी की महिमा को मन से करता है, उसे भोलेनाथ का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। आप जहाँ जिनकी जटाओं में गंगा की बहती अविरल धारा , सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले , चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में , और भरोसा महाकाल का जैसे भजनों को करें और शिव की कृपा का अनुभव करें। 🚩🔱

Leave a comment