Hey Shiv Shankar Hey Karunakar
हे शिव शंकर हे करुणाकर हे परमेश्वर परम पिता,
हर हर भोले नमः शिवाय, नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय,
हे शिव शंकर हे करुणाकर….
हे शिव शम्भू संकट हरता,
विघ्न विनाशी मंगल करता,
जिस पर होवे कृपा तुम्हारी,
पल में विपदा दूर हो सारी,
तुम सुख सागर जगदीश्वर,
हे शिव शंकर हे करुणाकर……
देवादी देव जय महा देवा,
सुर नर मुनि सब करते सेवा,
नमः शिवाय मंत्र पंच अक्षर,
जिसने जपा खुश हो गए उस पर,
तुम हो दयालु हे भोलेश्वर,
हे शिव शंकर हे करुणाकर……
बम बम भोले डमरू बोले,
तुमने द्वार दया के खोले,
जो भी आया शरण तुम्हारी,
रक्षक बन गए तुम त्रिपुरारी,
त्रिशूल धर हे महाकालेश्वर,
हे शिव शंकर हे करुणाकर……
ब्रम्हा विष्णु ध्यान लगावे,
वेद पुराण शास्त्र यश गावे,
गिरिजा पति अनंत अविनाशी,
आनंद दाता विश्व प्रकाशी,
तुम सर्वेश्वर हे सोमेश्वर,
हे शिव शंकर हे करुणाकर……
पूजन किए श्री राम तुम्हारा,
लंका जीती रावण मारा,
दीनानाथ प्रभु सुख दाता,
औढर दानी भाग्य विधाता,
तुम रामेश्वर हे भक्तेश्वर,
हे शिव शंकर हे करुणाकर……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile