हे शिव शंकर है दयानिधि हे करुणा कर हे अविनाशी लिरिक्स

हे शिव शंकर है दयानिधि, हे करुणाकर, हे अविनाशी — यह भजन शिव भक्तों को महादेव की करुणा, दया और अनंत कृपा का अनुभव कराता है। शिव शंकर, जो संहारक होकर भी दयालु हैं, जो संपूर्ण ब्रह्मांड के अधिपति होकर भी अपने भक्तों के हर दुख का नाश करते हैं, उनकी महिमा अनंत है। इस भजन के माध्यम से शिवजी की स्तुति करें, उनके चरणों में अपनी प्रार्थना अर्पित करें और उनके दिव्य आशीर्वाद का अनुभव करें।

Hey Shiv Shankar Hai Dayanidhi Hey Karuna Kar He Avinashi

हे शिव शंकर है दयानिधि,
हे करुणा कर हे अविनाशी
हे परमपिता हे विश्वेस्वर,
हे सर्वेश्वर घट घट वासी।।

हम आये हैं तेरे द्वारे,
तू अपनाले या ठुकरा दे
न छोड़ेंगे तेरा द्वारा,
है जगतपिता है कैलाशी
है शिव शंकर है दयानिधि,
है करुणा कर है अविनाशी
है परमपिता है विश्वेस्वर,
है सर्वेस्वर घट घट वासी।।

छाए हैं दुख के बादल,
चहु और हे छाई अंधियारी
अब तू ही दिखा कोई राह हमे,
है गंगाधर है सुखराशि,
है शिव शंकर है दयानिधि
है करुणा कर है अविनाशी,
है परमपिता है विश्वेस्वर
है सर्वेस्वर घट घट वासी।।

तू दे ऐसा वरदान हमें,
हम तेरे ही नित गुण गाये
और प्यास बुझादे दर्शन से,
ये अँखिया दर्शन की प्यासी
है शिव शंकर है दयानिधि,
है करुणा कर है अविनाशी
है परमपिता है विश्वेस्वर,
है सर्वेस्वर घट घट वासी।।

हे शिव शंकर है दयानिधि,
हे करुणा कर हे अविनाशी
हे परमपिता हे विश्वेस्वर,
हे सर्वेश्वर घट घट वासी।।

महादेव की कृपा जिसे मिल जाए, उसका जीवन संवर जाता है। शिवजी न केवल संहारकर्ता हैं, बल्कि भक्तों के हर संकट को हरने वाले भी हैं। उनकी महिमा का गुणगान करने के लिए भोले के दरबार में आया है बुलावा , शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ , महाकाल के दर पे चला संग तेरा लगे न्यारा और डमरू वाले आजा तेरी याद सताए जैसे भजनों को भी करें और शिव भक्ति में लीन होकर उनकी अपार कृपा का अनुभव करें। ????????

Leave a comment