शिव शंकर, जो अपने डमरू की ध्वनि से सृष्टि का संचालन करते हैं, अपने भक्तों पर सदा कृपा बनाए रखते हैं। हे शिव शंकर डमरू वाले करके कृपा हमको अपना ले भजन एक भक्त की पुकार है, जो महादेव से अपनी शरण में लेने की प्रार्थना कर रहा है। जब संसार के बंधनों से मन थक जाता है, तब केवल भोलेनाथ की शरण ही सच्चा सहारा बनती है। आइए, इस भक्तिमय स्वर में महादेव से अपनी अटूट भक्ति का निवेदन करें।
Hey Shiv Shankar Damaru Wale Karke Kripa Hamko Apna Le
हे शिव शंकर डमरू वाले,
करके कृपा हमको अपना ले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।1।
भटक रहे है दर दर पे हम,
तू ही बतादे जाएं कहाँ हम,
बाह पकड़ कर हमको उठाले,
कर में शुभ त्रिशूल सम्हाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।2।
कोई न दीखे हमको सहारा,
चारो तरफ हर कोई दुखियारा,
अंधियारों से हमको बचाले,
ओ भोले बाघाम्बर वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।3।
तेरे जैसा न वर दाता,
तीन लोक में तुमसा दाता,
गंग शीश शशि चंद उजाले,
“राजेन्द्र” सब दुख हरने वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।4।
हे शिव शंकर डमरू वाले,
करके कृपा हमको अपना ले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले,
हे शिव शंकर डमरू वालें,
करके कृपा हमको अपना ले।5।
महादेव की भक्ति करने से जीवन में आनंद, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है। जो सच्चे मन से शिवजी को पुकारता है, वे उसे कभी खाली नहीं लौटाते। उनकी कृपा को और गहराई से अनुभव करने के लिए शिव का डमरू डम डम बाजे, भोलेनाथ की बारात ,हर हर महादेव की गूंज और महाकाल की महिमा अपार जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में लीन हो जाएं। ????????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile