Hey Shiv Sambhu Kalyan Karo
करो हे शिव शम्भू कल्याण,
करो हे शिव शम्भू कल्याण,
आपके चरणों में भोले है,
अपना सकल जहान,
करो हे शिव शम्भू कल्याण,
करो हे शिव शम्भू कल्याण……….
है सबका तारण हारा भोले जी नाम तुम्हारा,
जगत में कोई नहीं है भोले तेरे बिना हमारा,
तुम्ही मेरे ब्रह्मा विष्णु तुम्ही तो मेरे राम हो,
तेरी ही शरण में भोले मेरी तो सुबह शाम हो,
अपनी भक्ति का बस भोले दो हमको वरदान,
करो हे शिव शम्भू कल्याण,
करो हे शिव शम्भू कल्याण………….
शिवालय मन को बनाया इसमें आपको बसाया,
भोले मैं भी जानू खोया या मैंने पाया
मेरा अब नहीं जोर है हाथ में तेरे डोर है,
आप ही मुझको भोले खींचते अपनी और है,
मेरे इस जीवन पे भोले आपका है अहसान,
करो हे शिव शम्भू कल्याण,
करो हे शिव शम्भू कल्याण…………..
सांस चले जबतक मेरी वंदना करू मैं तब तक तेरी,
तेरी दर्शन के शिव ना और कोई इच्छा मेरी,
एक पल नहीं गावउ तेरा ही मैं ध्यान लगाऊं,
कृपा तुम करना इतनी मैं रास्ता भटक ना जाऊं,
मंजिल तुम्हे मैं हूँ मुसाफिर, भोले जी अनजान
करो हे शिव शम्भू कल्याण,
करो हे शिव शम्भू कल्याण……….
आप हो भूतेश्वर आप ही खुद परमेश्वर,
योगियों के योगी हो तुम्ही भोले योगेश्वर हो,
जो दर्शन आपके पाए सफल जीवन हो जाए,
रहे ना भये फिर भाव का पार हम कार ही जाए,
सब पे कृपा करते हो तुम भोले दया निधान,
करो हे शिव शम्भू कल्याण,
करो हे शिव शम्भू कल्याण………..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile