Hey Neelkanth Shiv Kailashi
हे नीलकंठ शिव कैलाशी,
तू मस्त देवता सन्यासी,
हे नीलकंठ शिव कैलाशी,
तू मस्त देवता सन्यासी,
डम डम डमरुँ बजता है,
रंग भांग का छा जाए,
छम छम……तू नाचे भोले,
मस्ती देव लोक में छा जाए……….
केवल नाम नहीं है भोला,
सचमुच मैं तू भोला सै,
ब्रह्मा विष्णु ने भी तेरा,
जयकारा नित बोला सै,
महिमा तेरी उमापति कोई जान नहीं पाए,
रै छम छम तू नाचे भोले,
मस्ती देव लोक में छा जाए…………
तेरे सिवा ना डंका भोले,
कभी किसी का बजता है,
कमल सिंह भी यो दास तेरा,
बम बम जपता है,
तेरे नाम की मस्ती ऐसी,
तू ही नज़र आए,
रै छम छम तू नाचे भोले,
मस्ती देव लोक में छा जाए…….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile