Hey Damarudhari Bhole Bhandari
इतना सा केवल मुझको वरदान दीजिए,
अपने चरणों में रहने का प्रभु स्थान दीजिए,
हे डमरूधरी भोले भंडारी…..
चाहे सुख देना मुझको चाहे तुम दुःख ही देना,
लेकिन अपनी कृपा से मुझको दूर ना तुम करना….-2
मेरी सेवा का मुझको ये ईनाम दीजिए,
अपने चरणों में रहने का प्रभु स्थान दीजिए,
हे डमरूधरी भोले भंडारी…..
तेरा नाम कभी ना भूलूं मैं कैसे भी हो हालात,
अपने ही हाथो में रखना भोले मेरी बिगड़ी बात….-2
इतना सा केवल मुझ पर एहसान कीजिए,
अपने चरणों में रहने का प्रभु स्थान दीजिए,
हे डमरूधरी भोले भंडारी…..
जब तक तन में हो सासे मैं तेरा गुणगान करूं,
अपना सारा ही जीवन शिव शंकर तेरे नाम करूं….-2
मेरी इस अर्जी पर भोले जरा ध्यान दीजिए,
अपने चरणों में रहने का प्रभु स्थान दीजिए,
हे डमरूधरी भोले भंडारी…..
मेरे सर पर भोले शंकर अब तू रख दो अपना हाथ,
अपनी कृपा की मुझ पर तुम अब कर भी दो बरसात…-2
मेरे मन की पीड़ा को अब पहचान लिजिए,
अपने चरणों में रहने का प्रभु स्थान दीजिए,
हे डमरूधरी भोले भंडारी…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile