Hari Om Namah Shivay
हरि ऊं नम: शिवाय जपो,
भोले बिगड़ी बना देंगे तेरी,
शिव के चरणों में मस्तक धरो,
फुटी किस्मत बना देंगे तेरी
किया मंथन तो निकला जहर,
देवता गिडगिडाने लगे,
पी जहर कण्ठ तक भोलेनाथ,
नीलकण्ठ कहाने लगे,
अपने विषयों को अर्पण तु कर,
राहें मुशकिल मिटा देंगे तेरी
हरी ऊं नम:
दुध जल फल चढ़ाते हैं जो,
हर सुबह उठ के शिवलिंग पर,
भोले सा कोई दानी नहीं,
मांगते ही वो देता है वर,
नित नियम से करो इनका ध्यान,
मैल मन से हटा देंगे तेरी
हरि ऊं…..
होश जब से सम्भाला है मैंने
नाम भोले का जपता हुं मैं,
एक ही मंत्र माना है मैंने,
ऊं नम: शिवाय जपता हुं मैं,
‘बिट्टु’ भोले का गुणगान कर,
पार नैया लगा देंगे तेरी
हरि ऊं……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile