Har Har Shiv Shiv Gaye Ja
हर हर शिव शिव गाये जा,
भक्ति का दीप जलाये जा,
अंत समय आ जायेगा,
तब सिर धुनकर पछतायेगा तू,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो,
हर हर शिव शिव गाये जा,
भक्ति का दीप जलाये जा,
अंत समय आ जायेगा,
तब सिर धुनकर पछतायेगा तू,
जो शिव की शरण गहे उसे क्या कष्ट रहे,
जो शिव की शरण गहे उसे क्या कष्ट रहे।
जो शिव जी का अनुरागी है,
जो तन मन से वैरागी है,
जग में उसको दुर्लभ क्या है,
जो माया मोह का त्यागी है,
धरा के भव बंधन से मृत्यु और जीवन से,
मुक्त हो जाता है वही जग से,
हर हर शिव शिव तू गाये जा,
भक्ति का दीप जलाये जा,
अंत समय आ जायेगा,
तब सिर धुनकर पछतायेगा तू,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो।
भोले तो धरदानी है,
हर दान की एक कहानी है,
आँखों में स्नेह का सागर है,
होठो पे अमृत बानी है,
उन्हे जो अपनाता है उन्ही का हो जाता है,
उसी का ही जीवन तो सफल कहलाता है हो,
हर हर शिव शिव गाये जा,
भक्ति का दीप जलाये जा,
अंत समय आ जायेगा,
तब सिर धुनकर पछतायेगा तू,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो,
हर हर शिव शिव गाये जा,
भक्ति का दीप जलाये जा,
अंत समय आ जायेगा,
तब सिर धुनकर पछतायेगा तू,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो,
ओ शिव का जाप करो दूर संताप करो।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile