Har Har Mahadev Shambhu Kashi Vishwanath Gange
हर हर, महाँदेव शंभू, काशी, विश्वनाथ गंगे l
हर हर, भूत नाथ शंभू, काशी, विश्वनाथ गंगे l
हर हर, वैद्यनाथ शंभू, काशी, विश्वनाथ गंगे l
काशी, विश्वनाथ गंगे, सदाशिव, पार्वती संगे ll
हर हर, महाँदेव शंभू, काशी,
( हाँ हाँ )
नमो, निरंजन, निराकार, “साकार बने अर्धंगा ll
पलित, कपोल, भाल उर राजत, पीए, हलाहल भंगा,
हर हर, महाँदेव शंभू, काशी,
( हाँ हाँ )
डिमिक, डिमिक डम, डमरू बाजे, ,गावत ताल तरंगा ll
ढिमिक, ढिमिक ढिम, बाजे पखावज़, मुरली, और मोरचंगा,
हर हर, महाँदेव शंभू, काशी,
( हाँ हाँ )
जटन, बीच में, गंगा नाचे, नाचत, भुजग भुजंगा ll
अपनी, धुन में, गणपति नाचे, नाचे, ऋद्धि सिद्धि संगा,
हर हर, महाँदेव शंभू, काशी,
( हाँ हाँ )
कैलाशी, काशी के वासी, “अमरनाथ, दुःख भंजन ll
उज्जैनी के, महाँकाल हैं, भक्तों, के चितरंजन,
हर हर, महाँदेव शंभू, काशी,
( हाँ हाँ )
ब्रह्मा, नाचे, विष्णु नाचे, “नाचे, देवलोक सारा ll
झूम, झूम के, नारद नाचे, गूंजे सदा जयकारा,
हर हर, महाँदेव शंभू, काशी,
हर हर महांदेव

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile