Hum Hai Bhikhari Sare
हम है भिखारी सारे, तुम हो निराले महादानी,
हमपे भी बोले बाबा, अब तो करो जी मेहेरबानी,
भूखे को भोजन और प्यासे को देते हो पानी,
हा हमपे भी बोले बाबा, अब तो करो जी मेहेरबानी।
हे भोलेनाथ, नाथो के नाथ,
आये है शरण, थाम भी लो ये हाथ,
कौन है कहाँ, किस हाल में,
तुमसे है छुपी, किसी की ना कोई बात,
हम है भिखारी सारे, तुम हो निराले महादानी,
हा हमपे भी बोले बाबा, अब तो करो जी मेहेरबानी
तेरे ही नाम की है, सारी ये दुनिया ये दीवानी,
हा हमपे भी बोले बाबा, अब तो करो जी मेहेरबानी।
तुम स्वामी हो, संसार के,
सबको सदा, तुम सँभालते,
हमपे कभी दुःख जो पड़े,
सब मुश्किलें, तुम हो टालते,
हम है भिखारी सारे, तुम हो निराले महादानी,
हा हमपे भी बोले बाबा, अब तो करो जी मेहेरबानी,
भूखे को भोजन और प्यासे को देते हो पानी,
ओ हमपे भी भोले बाबा, हमपे भी करो जी मेहेरबानी……..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile