Hai Shiv Shankar Damaru Wale
है शिवशंकर डमरू वाले,
करके कृपा हमको अपनाले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले….
भटक रहे है दर दर पे हम,
तू ही बतादे जाएं कहाँ हम,
बाह पकड़ कर हमको उठाले,
कर में शुभ त्रिशूल संभाले,
है शिवशंकर डमरू वाले
करके कृपा हमको अपनाले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले….
कोई न दीखे हमको सहारा,
चारो तरफ हर कोई दुखियारा,
अंधियारों से हमको बचाले,
ओ भोले बाघाम्बर वाले,
है शिवशंकर डमरू वाले,
करके कृपा हमको अपनाले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले…
तेरे जैसा न वर दाता,
तीन लोक में तुमसा दाता,
गंग शीश शशि चंद उजाले,
“राजेन्द्र” सब दुख हरने वाले,
है शिवशंकर डमरू वाले,
करके कृपा हमको अपनाले,
हम सब हैं प्रभु लेने वाले,
तुम देने वाले….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile