Gora Ji Ke Sath Me Bhola Saje
गोरा जी के साथ मे भोला सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे,
शंकर के माथे पर चंदा विराजे,
चंदा विराजे हाँ चंदा विराजे,
गौरा जी के माथे लाल बिंदिया सजे बिंदिया सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे…
शंकर के शीश पर गंगा सुहाती,
गंगा सुहाती हाँ गंगा सुहाती,
गौरा जी के शीश लाल चुनर सजे चुनर सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे…
शंकर के अंगो में नाग बिच्छु सोहे,
नाग बिच्छु सोहे हाँ नाग बिच्छु सोहे,
गौर जी के अंगो पे गहने सजे गहने सजे,
डम डम डम डम डमरू बजे….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile