Gopi Bane Bholenath Braj Me Gopi Bane
गोपी बने भोलेनाथ, ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोले गोपी बने…..
बालों का जूडा बनाया भोले ने,
बर लई मोतियन मांग ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने……
आँखों में सुरमा लगाया भोले ने,
लाली लगा लई लाल ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने……
अंगो में लहंगा पहना भोले ने,
ओढ़ी चुनरिया लाल ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने……
सोलह करे श्रृंगार भोले ने,
बन गए नर से नार ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने……
हंसकर पूछे गौरा जी की सखियाँ,
कौन राखी तूमरे साथ ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने……
घुंघटा खोल गौरा जी बोली,
हारी सखी हमरे साथ ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने……
ऐसी मुरलिया बजाई मनमोहन,
सुध बुध भूले भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने,
गोपी बने भोलेनाथ ब्रिज में गोपी बने……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile