Gopi Bane Bholenath
गोपी बने भोलेनाथ ब्रज में गोपी वाले…
रास देखने गोरा चाली,
बोले हम भी चलेंगे तेरे साथ ब्रज में गोपी बने….
नग सग के सब गहनों पहनो,
बिंदिया लगा लई लाल ब्रज में गोपी बने….
घूम घुमारो लहंगा पहनो,
चुनरी ओढ़ लई लाल ब्रज में गोपी बने…
हस करके गोरा जी बोली,
ऐसे भेष में कैसे जाओगे,
दुनिया हंसेगी दे दे ताल ब्रज में गोपी वाले….
दुनिया हंसेगी तो क्या रे करेगी,
हम हैं पुरुष तुम नार ब्रज में गोपी बने….
रास देखने दोनों चल दिए,
भोले चले मरोड़ा चाल ब्रज में गोपी वाले….
भायेली यू हंस कर बोलो,
कौन आई है तुमरे साथ ब्रज में गोपी बने…..
हंस करके गोरा जी बोली,
आई भाएली मेरे साथ ब्रज में गोपी वाले….
कुंजन में मनमोहन बैठे,
जान गए सब राज ब्रज में गोपी बने….
हंस करके मनमोहन बोले,
आओ गोपेश्वर नाथ ब्रज में गोपी वाले…
ऐसो नाच दिखायो भोले ने,
कही चुदर कही आप ब्रज में गोपी बने…
मथुरा में भोले का मंदिर,
कहलाए भूतेश्वर नाथ ब्रज में गोपी वाले…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile